JSSC CGL परीक्षा में गड़बड़ी होने का मामला सामने आने के बाद 30 सितंबर को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने शिकायत करने वाले छह अभ्यर्थियों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था. लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय पहुंच रहे हैं. जिसको देखते हुए कार्यालय के आसपास धारा 144 लगा दी गई है.
कार्यालय घेराव के पीछे मंशा क्या है?
आयोग का कहना है कि जब जब लोगों को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है तो इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का जुटान क्यों, क्या यह गलत नहीं है. आयोग की ओर से सभी शिकायतकर्ता एग्जाम फाइटर कोचिंग के कुणाल प्रताप सिंह, आशीष कुमार, प्रकाश कुमार, रामचंद्र मंडल, विनय कुमार और प्रेमलाल ठाकुर को दोपहर तीन बजे सबूत के साथ बुलाया है. लेकिन इससे पहले ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी एकजुट होने लगे. जिसपर आयोग ने शिकायकर्ता फाइटर को पत्र लिखकर सवाल पूछे हैं आयोग की ओर से कहा गया है जब शिकायत पर जांच चल रही है तो इतनी बड़ी संख्या में आयोग का घेराव करने की जरूरत क्यों पड़ी. उन्होंने इसे अवैध मानते हुए कहा कि इसकी जवाबदेही आपलोग सुनिश्चित करेंगे. प्रक्रिया पूरी होने से पहले छात्रों का कार्यालय के बाहर जमा होने के पीछे की मंशा क्या है. इसके लिए क्या सक्षम अधिकारी से अनुमति ली गई थी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
