बीच सड़क पर महिला की मांग भरने की कोशिश, लोगों ने मनचले को जमकर पीटा

बीच सड़क पर महिला की मांग भरने की कोशिश, लोगों ने मनचले को जमकर पीटा

झारखंड
Share Now

झारखंड के बोकरो में अजीब मामला सामने आया है जहां एक मनचले युवक ने भरे मॉल में महिला की मांग भरने की कोशिश की. मनचले की इस हरकत को देखकर महिला चिल्लाने लगी. उसकी आवाज से बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और युवक की पिटाई कर दी. फिर स्थानीय पुलिस को बुलाकर उसे हवाले कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि बोकारो सेक्टर चार निवासी महिला बोकारो मॉल से मार्केटिंग कर घर जा रही थी. तभी एक युवक उसे मैडम मैडम कह कर रोकने की कोशिश की. महिला उसे नजरअंदाज कर बाहर जाने लगी. इसी बीच युवक दौड़ कर उसके सामने आया और उससे शादी की जिद करने लगा. महिला उसे देख चिखने लगी तभी युवक सिंदूर की डिब्बी निकाल कर उसकी मांग भरने की कोशिश की. इस बीच महिला उसे धक्का दे दी. जिससे युवक गिर पड़ा. तभी आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी युवक के बारे में बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है. कुछ वक्त पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर भाग गई. जिसके बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *