झारखंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

झारखंड में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप से टकराई बाइक, दो दोस्तों की मौत

झारखंड
Share Now

गिरिडीह में पिकअप वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में दो युवक की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए है. घटना सरिया थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक के पास की है. मृतकों की पहचान देवरी प्रखंड के जमखोखरो के गवारटोली निवासी करण यादव पिता ईश्वरी यादव, दशरथ यादव पिता विनोद यादव था.

बताया जा रहा है मृतक अपने दोस्त के साथ हजारीबाग जा रहा था तभी सामने से आ रही पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मारा. इस हादसे में दो दोस्त की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है. मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है वहीं घायल युवक का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है. घटना की सूचना पर बगोदर विधायक विनोद सिंह अस्पताल पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *