चक्रधरपुर रेलमंडल में सरायकेला-खरसावां के चांडिल क्रॉसिंग पर मालगाड़ी बेपटरी हो गई. जिससे कई ट्रेनों का परिचालन थप हो गया. अप डाउन में लाइन जाम होने के कारण टाटानगर से हटिया एक्सप्रेस और गोड्डा एक्सप्रेस को रद्द करने की तैयारी शुरू है.
झारखंड में एक और मालगाड़ी बेपटरी हो गई है। जानकारी के मुताबिक, चक्रधरपुर रेलमंडल में सरायकेला-खरसावां के चांडिल क्रॉसिंग पर मालगाड़ी पटरी से उतर गई। सुरक्षा के लिहाज से चांडिल से होकर गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है. बता दें कि 26 सितंबर को भी एक मालगाड़ी तुपकाडीह रेलवे स्टेशन के पास बेपटरी हो गई थी। यात्रियों की सहायता के लिए चक्रधरपुर मंडल के आदेश पर टाटानगर स्टेशन पर हेल्थ डेस्क खोला गया है, जहां तीन टिकट निरीक्षक एवं वाणिज्य अधिकारियों की ड्यूटी लगी है. जानकारी के अनुसार, सोमवार को सरायकेला-खरसावां के चांडिल क्रॉसिंग पर मालगाड़ी के बेपटरी हो गई. जिससे कई जगह रेल पटरी उखड़ गई.इस घटना के बाद सिकली, कॉलेज मोड़ के ग्रामीणों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
