रांची: रांची सेनेटरीवेयर मर्चेंट एसोसिएशन के सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव पदाधिकारी ओम प्रकाश राजगढ़िया के नेतृत्व में संपन्न चुनाव प्रक्रिया हुआ। चुनाव में राजीव खंडेलवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में शीतल नाथ ओहदार को सचिव तथा संजय सिंघानिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
चुनाव के बाद आयोजित समारोह में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सराफ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने नई टीम को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यवसायिक गतिविधियों के विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने एसोसिएशन के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के सहयोग से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के ललित केडिया समेत कई सदस्य उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
