परिवहन, भूमि सुधार एवं भू – राजस्व दीपक बिरुआ ने झारखण्ड मंत्रालय में भू राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण की दिशा में भू राजस्व विभाग के अधिकारी गंभीरता से कार्य करें. आम जनों की समस्याओं को दूर करने की दिशा में सार्थक प्रयास होना चाहिए. विसंगतियों को दूर कर हमें राज्य और राज्यवासियों की बेहतरी के लिए कार्य करना है.
मंत्री द्वारा आहूत बैठक में विभागीय सचिव के अतिरिक्त सभी जिला के एसी और डीसीएलआर उपस्थित थे. करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में मंत्री ने सभी एसी और डीसीएलआर से एक एक कर बात कर उनके कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने भूमि के संबंधित मामलों एवं आम लोगों से जुड़े मामलों पर गंभीरता कार्यों करते हुए जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया है. मंत्री ने कहा इस तरह की समीक्षा बैठक समय – समय पर आयोजित होगी, ताकि कार्यों की गति और अधिकारियों की कार्य क्षमता का आकलन बेहतर निर्णय लिया जा सके.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
