रांची: एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया (एएचपीआई) झारखंड चैप्टर का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मिला। और राज्य का स्वास्थ्य मंत्री बनने पर उनका स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में एएचपीआई की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने राज्य में निजी अस्पतालों को चलाने में एएचपीआई को सरकार से मिल रहे सहयोग के बारे में भी जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के सभी निजी अस्पतालों के मालिकों से मिलना चाहा और प्रतिनिधिमंडल को निजी अस्पतालों और नर्सिंग होमों को हर तरह से समर्थन देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने आयुष्मान भारत योजना सहित सभी सरकारी कार्यक्रमों के कार्यान्वयन में निजी अस्पतालों की भूमिका की भी सराहना की, हालांकि उन्होंने निजी अस्पतालों को मरीज की वास्तविक शिकायतों पर ध्यान देने के लिए भी आगाह किया। प्रतिनिधिमंडल में डॉक्टर सईद अहमद अंसारी अध्यक्ष, डॉ. राजेश कुमार सचिव, श्री जोगेश गंभीर पूर्व अध्यक्ष, डॉ शंभु प्रसाद सिंह उपाध्यक्ष शामिल हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
