असम के सीएम हिमंता विस्वा सरमा ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए है. हिमंता का कहना है कि हेमंत सोरेन पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की पिछले पांच महीने से जासूसी करवा रहे थे. जिनमें से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों झारखंड पुलिस के सब-इंस्पेक्टर हैं. पकड़े जाने पर दोनों ने खुद को पत्रकार बताया. दोनों को आईजी प्रभात कुमार ने सोरेन को ट्रैक करने की जिम्मेदारी दी थी.
‘चंपई को टैप हो रहा फोन‘
हिमंता ने कहा कि चंपाई सोरेन पर भाजपा से बातचीत शुरू होने से पहले से नजर रखी जा रही है. एक हफ्ते पहले जब चंपाई दिल्ली आए थे उस वक्त भी उनपर नजर रखी गई थी लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं गया. चंपई की जासूसी करवाने की जानकारी कल मिली. जब चंपाई सोरेन दिल्ली के ताज होटल में रुके थे इस दौरान पुलिस की स्पेशल ब्रांच की टीम उन्हें फॉलो कर रही थी. जो चंपाई का फोटो खींच रहे थे. इस दौरान उन्हें पकड़ लिया गया. चंपाई इसे लेकर एफआईआर भी दर्ज कराया. दोनों पुलिस के सब-इंस्पेक्टर हैं. इसके साथ ही हिमंता ने चंपई के फोन टैप कराए जाने की भी आशंका जताई है. हिमंता ने कहा यह एक बड़ा मुद्दा है प्राइवेसी को पूरी तरह खत्म की जा रही है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
