रांची: झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स (राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) एक बार फिर से विवादों के केंद्र में आ गया है। अस्पताल में पिछले कुछ वर्षों से लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं के कारण इसकी बदनामी बढ़ती जा रही है। ताजा मामले में, रिम्स के जूनियर डॉक्टरों और अस्पताल की सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवानों के बीच जबरदस्त झड़प हुई, जिसमें दोनों पक्षों के दर्जनों लोग घायल हो गए हैं।
घटना के बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। घायल डॉक्टरों और होमगार्ड का इलाज रिम्स के आपातकालीन विभाग में किया जा रहा है। जिससे अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है। इस हिंसक झड़प से आक्रोशित होमगार्ड जवान धरने पर बैठ गए हैं.
प्रशासन इस घटना की जांच कर रहा है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। रिम्स में इस प्रकार की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं, लेकिन इस बार की झड़प ने सुरक्षा के मुद्दों को फिर से उजागर कर दिया है। रिम्स प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों के बीच लंबे समय से चली आ रही अनबन इस ताजा घटना के पीछे का कारण मानी जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
