सीएम हेमंत की सरकार पर उच्च न्यायालय के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का भाजपा ने लगाया बड़ा आरोप

अभी अभी जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

बम, टीएनटी, आईडी, हाई एक्सप्लोसिव डिटेक्ट करने वाले उपकरण जांच में फेल

Ranchi : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार को हेमंत सरकार पर उच्च न्यायालय की सुरक्षा से बड़ा खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।प्रतुल ने कहा कि अब जमीन घोटाला,टेंडर घोटाला, खनन घोटाला के बाद सुरक्षा घोटाला भी हो गया। बिना टेंडर के हेमंत सोरेन सरकार ने हाई कोर्ट के लिए सुरक्षा उपकरणों की खरीदारी की । खरीदने के पहले उपकरणों की जांच नहीं हुई।लेकिन खरीद के बाद स्पेशल ब्रांच के डीआईजी की अध्यक्षता में टेक्निकल टीम का गठन हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस टेक्निकल टीम ने 18 जून, 2024 को अपनी रिपोर्ट सौंपी।

रिपोर्ट में बताया गया कि खरीदे गए चार उपकरणों में से तीन उपकरण टेस्ट में बिल्कुल फेल कर गए। और जमीन के अंदर गाड़े डेटोनरेटर को डिटेक्ट करने वाला डीप सर्च माइन ,मेटल डिटेक्टर को बेकार पाया गया और वह जमीन के अंदर आईडी और बम को डिटेक्ट नहीं कर पाया। आगे प्रतुल ने कहा कि उच्च न्यायालय के लिए खरीदे गए अंडर व्हीकल सर्च मिरर ,जिससे शीशे के जरिए गाड़ी के चेसिस के नीचे लगे बम को जांच होती है, उसे भी बेकार पाया गया ।यह उपकरण भी गाड़ी के नीचे आईडी और बम को डिटेक्ट नहीं कर पाया। हाई एक्सप्लोसिव, टी एन टी को डिटेक्ट करने वाला एक्सप्लोसिव वेपर डिटेक्टर भी पूरे तरीके से रिपोर्ट में गड़बड़ पाया गया और यह कुछ भी डिटेक्ट नहीं कर पाया।

न्यायपालिका के राज्य की सर्वोच्च संस्था उच्च न्यायालय में सुरक्षा के साथ कहीं ना कहीं खिलवाड़ हो रहा है।टेक्नोलॉजी हमेशा समय के साथ बदलती रहती है।इसलिए सुरक्षा उपकरण को भी अपडेट किया जाता है। लेकिन यहां तो एक वर्ष पूर्व खरीदे गए सुरक्षा उपकरण ही फेल पाए गए। प्रतुल ने कहा मामला जून 2024 में प्रकाश में आया। लेकिन राज्य सरकार 1 वर्ष से इसको दबा कर बैठी है। अभी तक संबंधित कंपनी और अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राज्य सरकार अविलंब उच्च न्यायालय की सुरक्षा को दुरुस्त करे

प्रतुल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वह अविलंब उच्च न्यायालय की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए। अगर आवश्यकता पड़ी तो केंद्रीय गृह मंत्रालय या सम्बंधित केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी से संपर्क कर उच्च न्यायालय में अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण लगाए। प्रतुल ने कहा कि राज्य सरकार किसी संवैधानिक संस्था की सुरक्षा को हल्के से ना ले। घटिया उपकरण सप्लाई करने वाले एजेंसी पर भी कार्रवाई करे।आज की प्रेस वार्ता में भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री योगेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *