रांची: भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर वायु(Sports) पदों के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
भारतीय वायुसेना के अग्निवीर वायु(Sports) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20- 29 Aug 2024 आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर खुली रहेगी।
इसके अलावा अग्निवीर वायु भर्ती के लिए, इस भर्ती में 02 Jan 2004 से 02 Jul 2007 के बीच जन्में अविवाहित पुरुष उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ कला और वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ और अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है, या 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं। साथ ही इच्छुक अविवाहित पुरुष उम्मीदवार भर्ती से संबंधित सभी नियमों की जानकारी भारतीय वायुसेना की वेबसाइट से ले सकते हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
