CM की पहल से आदिवासी छात्र का BIT में एडमिशन लेने का सपना हुआ पूरा

झारखंड
Share Now

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद पश्चिमी सिंहभूम के आदिवासी छात्र संजीव कुमार कर्मा का नामांकन बीआइटी सिंदरी में हो गया। संजीव का नामांकन कराने का आदेश मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को दिया था। मुख्यमंत्री को सूचित करते हुए उपायुक्त धनबाद ने बताया कि छात्र संजीव कुमार कर्मा का नामांकन बीआईटी सिंदरी में कर दिया गया है।

क्या यह मामला है?

मुख्यमंत्री को बताया गया कि पश्चिमी सिंहभूम निवासी आदिवासी छात्र संजीव कुमार कर्मा का नामांकन महज नौ हजार रुपये के अभाव में नहीं हो पाया है। काउंसिलिंग में उसे बीआइटी सिंदरी में आइटी ब्रांच आवंटित हुआ था। लेकिन नामांकन के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। वह कई दिनों से संस्थान का चक्कर लगा रहा है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को अविलंब एडमिशन में सहायता पहुँचाते हुए सूचित करने का आदेश दिया था।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *