झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले है सभी पार्टियां चुनावी रंग में रंग चुकी है दल-बदल भी शुरू हो चुका है. ऐसे में चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एकमात्र विधायक कमलेश सिंह शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी मुख्यालय में एक समारोह के दौरान भाजपा में उनका स्वागत हुआ. इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
हुसैनाबाद से विदायक कमलेश सिंह ने मांग पूरी नहीं होने पर पिछले साल नवंबर में हेमंत की सरकार से समर्थन वापस ले लिया. विधायक पलामू को जिला बनाने की मांग कर रहे थे. जिसे हेमंत सरकार ने पूरा नहीं किया. सिंह, महाराष्ट्र में एनसीपी में राजनीतिक उथल-पुथल होने के बाद, अजित पवार नीत खेमे में शामिल हो गए थे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
