झारखंड में कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाला है. चुनाव की तैयारियो को लेकर सभी पार्टियां तैयारी शुरू कर दी है. असम के सीएम हेमंत विस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बीजेपी की ओर से झारखंड की कमान संभाल ली है तो दूसरी तरफ हेमंत की गठबंधन की सरकार एक बार फिर अपनी सरकार बनाने की कवायद में जुट गई है. विधानसभा चुनाव को लेकर आज सीएम हेमंत सोरेन आज कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. यह मुलाकात राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर हुई. तीनों के बीच लंबी बातचीत हुई हालांकि किस मुद्दे पर चर्चा हुई, इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
‘कांग्रेस नेता के साथ शिष्टाचार मुलाकात‘
राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात को हेमंत सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात बताया. हेमंत ने कहा अब हम विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाएंगे, हम पूरी ताकत से सरकार चलाएंगे और भविष्य में चुनाव भी जीतेंगे. सूत्रों के मुलाकात इस मुलाकात में चुनाव को लेकर रणनीति समेत गठबंधन की मजबूती सहित कई मुद्दो पर चर्चा हुई.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
