झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने पुलिस वर्दी पहनकर लूट-पाट करने वाले गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से एक जिंदा कारतूस और देसी पिस्टल बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी मोहनपुर थाना के आमगाछी गांव निवासी 35 वर्षीय मनव्वर अंसारी है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
जामताड़ा से होता है गिरोह का संचालन
मामले को लेकर बताया जा रहा है कि देवघर की मोहनपुर पुलिस ने गोबरदाहा गांव में छापेमारी कर मनव्वर अंसारी को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बड़े खुलासे करते हुए कहा है कि वह देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह और दुमका के कई अन्य बदमाशों के साथ मिलकर गिरोह चला रहे है. गिरोह में शामिल सभी आरोपी पहले परिवार के सदस्यों से मोटी रकम मांगते है रकम नहीं देने पर पुलिस की वर्दी पहनकर घरों में लूट की घटना को अंजाम देते है. इस गिरोह के संचालन जामताड़ा से किया जाता है.
आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है झारखंड के कई जिलों में छापेमारी कर रही है हालांकि अभी तक कोई दूसरा आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
