‘पीएम-सूरज पोर्टल’ देश की प्रगति व सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम: राज्यपाल

झारखंड
Share Now



रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘पीएम-सूरज पोर्टल’ के शुभारंभ के अवसर पर बुधवार को श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सीपी  राधाकृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह एक अभिनव पहल है जो हमारे देश की प्रगति व सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम है। यह पोर्टल आय-सृजन गतिविधियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान करता है। उन्होंने इस पहल हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय को भी बधाई दी।

राज्यपाल ने कहा कि हमारा देश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है, हमारी अर्थव्यवस्था आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। विकास का लाभ विभिन्न स्तरों पर दिख रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  द्वारा ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का शुभारंभ किया गया। विगत दशक में स्वच्छता की दिशा में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन को देखा जा सकता है। रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता को देखा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देशवासियों के विकास व कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है। उनके द्वारा कारीगारों एवं शिल्पकारों को सशक्त बनाने व सहायता प्रदान करने हेतु अपने जन्मदिन पर ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ का शुभारंभ किया। आज वे वंचित वर्गों के कल्याणार्थ ऋण सहायता प्रदान के उद्देश्य से पीएम-सूरज पोर्टल लॉन्च किया जा रहा है। यह ऋण सहायता उनकी सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सार्थक होगी।

प्रसन्नता है कि हमारे झारखण्ड राज्य में 500 से अधिक लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत हैं। यह पहल चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सेवा करने वाले फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य व सुरक्षा की दिशा में अहम है। 


राज्यपाल ने कहा कि आज बेघरों के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ संचालित हैं, सबको नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल सुलभ हो, इसके लिए ‘जल जीवन मिशन योजना’ संचालित हैं। विश्व का सबसे बड़ा स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम ‘आयुष्मान भारत योजना’ संचालित हैं, जो प्रति पात्र परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा लाभ प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी के लिए हर देशवासी उनके परिवार के सदस्य हैं। वे निरंतर लोगों से संवाद करते हैं और उन्हें प्रेरित करते हैं। राज्यपाल ने सभी से विभिन्न योजनाओं के संदर्भ में जागरूक होने का आह्वान किया। मौके पर सांसद संजय सेठ, सांसद सुदर्शन भगत, विधायक सीपी सिंह, विधायक समरी लाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *