Ranchi Police action on drugs: रांची में 1.5 करोड़ ब्राउन शुगर के साथ 4 गिरफ्तार, भेजे गए जेल

अपराध जन सभा विशेष झारखंड
Share Now

द जन सभा | निरंजन भारती

नशे के खिलाफ वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया गया। हटिया पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने डोरण्डा थाना क्षेत्र के धोबी खोरी, कुसई जतरा मैदान और साकेत नगर हिनू में एक साथ छापेमारी की। टीम ने मौके से रंगे हाथ चार शातिर नशा तस्करों दीपक भुईयां उम्र 32 वर्ष, नरेश कुमार उम्र 27 वर्ष, महेश कुमार उम्र 30 वर्ष और संदीप कुमार दांगी उम्र 37 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

रेड में पुलिस टीम को अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक हाथ लगी है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 1444 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है, जिसका कुल वजन 159.03 ग्राम बताया गया है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करों के पास से नशीली दवाओं की बिक्री से कमाए गए 58,100 रुपये नकद और अपराध में इस्तेमाल किए जा रहे 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में डोरण्डा थाना प्रभारी रितेश कुमार महतो, रितेश कुमार पाण्डेय, आजाद अंसारी, मुकेश कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *