Ranchi Rath Yatra 2026 Traffic Route: रथ यात्रा को लेकर यातायात नियमों में भारी बदलाव, घर से निकलने से पहले रूट प्लान जरूर देख लें

जन सभा विशेष झारखंड धर्म अध्यात्म
Share Now

द जन सभा | निरंजन भारती

ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा और मेले को लेकर रांची पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में व्यापक बदलाव किए हैं। 16 जुलाई से शुरू होने से लेकर 25 जुलाई को रथ वापसी तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी व हल्के वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है, जबकि कई रूटों को डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार, आम जनता की सुविधा और मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों की पार्किंग और आवाजाही के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन के द्वारा इस दौरान जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी अल्प समय के लिए रूट डायवर्ट या परिचालन को रोका जा सकता है। इसलिए यदि आप इस दौरान धुर्वा, विधानसभा या मेला क्षेत्र की ओर जाने वाले हैं, तो ट्रैफिक पुलिस के इन नए नियमों को ध्यान से देखकर ही घर से निकलें।

आम लोगों के लिए रूट और पार्किंग व्यवस्थ

तिजिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर और प्रभात तारा तीनमुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक कार, ऑटो सवारी और मोटरसाइकिल का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। पार्किंग के लिए तय नियमों के अनुसार, बिरसा चौक की तरफ से मेला जाने वाले वाहन शहीद मैदान में, जबकि तुपुदाना, हटिया और धुर्वा की ओर से आने वाले वाहन प्रभात तारा मैदान में पार्क किए जाएंगे। रिंग रोड से आने वाले वाहनों के लिए तिरिल मोड़ के पास हेलिपैड में पार्किंग बनाई गई है। इसके अलावा, जो वाहन बिरसा चौक से रिंग रोड सीठियो की ओर जाना चाहते हैं, वे सिंह मोड़, चाँदनी चौक और धुर्वा गोलचक्कर होकर जाएंगे। वहीं रिंग रोड से शहर में आने वाले वाहनों को सिठियो रिंग रोड से वीर कुँवर सिंह चौक, धुर्वा गोलचक्कर और सिंह मोड़ होते हुए बिरसा चौक की तरफ से जान होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *