जेएमएम के पोस्टर से गायब हुए दिशोम गुरू शिबू सोरेन
15 सितंबर को पीएम मोदी झारखंड के जमशेदपुर आने वाले है. इसको लेकर जमशेदपुर में तैयारियां शुरू हो गई है. शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पीएम के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने झामुमो पर निशाना साधा. जेएमएम ने कहा झामुमो परिवार की पार्टी बन गई है. उनके बैनर से अब दिशोम गुरु शिबू सोरेन भी गायब है. अब बैनर में सिर्फ हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ही रहती है. जिसने इस पार्टी को खून पसीने से सींचा था उसे पार्टी छोड़नी पड़ी. चाहे वह लोबिन हेम्ब्रम हो या चंपाई सोरेन, सबको पार्टी छोड़नी पड़ी. इसके साथ ही उन्होंने जेएमएस से और नेताओं को भी पार्टी में शामिल होने का दावा किया है.
जदयू-भाजपा के साथ लड़ने पर सस्पेंश बरकरार
भाजपा किन पार्टियों के साथ चुनाव लड़ेगी इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भाजपा के साथ आजसू है इसके अलावा कौन पार्टी चुनाव लड़ेगी यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा. बता दें कि झारखंड में जदयू और रामविलास की लोजपा(रा) भी 20-22 सीटों पर दावा कर रही है. फिलहाल बीजेपी की ओर इस पर चुप्पी साधी हुई है.
बता दें कि 15 सितंबर को पीएम मोदी स्टेशन से गोपाल मैदान तक रोड शो होगा. रोड शो के बाद मोदी गोपाल मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. मरांडी ने कहा इसबार कोल्हान की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करनी है इसके लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभी से जोर-शोर से जुट जाएं. इसके लिए घर-घर जाकर प्रधानमंत्री के जनहित के काम को पहुंचाएं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
