पंचायत सचिवालय में मुखिया लक्ष्मी ने फहराया तिरंगा

झारखंड
Share Now

रांची/ नामकुम: नामकुम प्रखंड स्थित सिद्रौल पंचायत भवन परिसर में पंचायत की मुखिया लक्ष्मी कुमारी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोतोलन किया.

इस विशेष अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद, राष्ट्रीय गान के साथ सभी ने एकजुट होकर भारतीय गणराज्य की अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। जिसमें देश के प्रति उनके समर्पण और सम्मान की झलक दिखाई दी ।

इस अवसर पर मुखिया लक्ष्मी कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि उन तमाम शहीदों को पूरे ग्राम पंचायत की ओर से नमन करती हूं। जिनके बलिदान के कारण आज हम 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जुटे हैं।

हमें उन शहीदों के त्याग को अपने जीवन में उतारना होगा। तभी हमारा समाज व देश का चहुमुंखी विकास की गाड़ी की रफ्तार तेज गति पकड़ सकेगी। आज पंचायत का जो विकास झलक रह है वह सभी ग्रामीणों के सहयोग का परिणाम है।

झंडोतोलन कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सेवक, पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *