
मुख्यमंत्री के नेमरा स्थित निवास पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार एवं आगंतुक पहुंचे।

नेमरा/ शिबू सोरेन: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेमरा, रामगढ़ स्थित आवास में आज सुबह से ही उनके रिश्तेदारों एवं आगंतुकों का पहुंचना प्रारंभ हो गया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, विधायक श्री बसंत सोरेन सहित अन्य पारिवारिक सदस्यों तथा ग्राम वासियों ने नेमरा स्थित ठेका नाला घाट पर स्थानीय रीति-रिवाज एवं परम्परा के अनुरूप स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन जी का “दशकर्म” संस्कार के सभी विधानों को पूर्ण किया।
संस्कार भोज की तैयारियां लगभग पूरी

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के संस्कार भोज की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन स्वयं इस संबंध में की जा रही सभी व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं, अधिकारियों द्वारा नेमरा के आस-पास क्षेत्र में बेहतर विधि-व्यवस्था का संधारण किया गया है। संस्कार भोज में सम्मिलित होने वाले आगंतुकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी का सामना न करना पड़े इस निमित्त पंडालों में पर्याप्त संख्या में टेबल-कुर्सियां, पंखा, लाइट सहित सभी जरूरी व्यवस्था की गई है। सुगम आवागमन तथा वाहन पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था की गई है।


What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
