'जो परिवार को नहीं संभाल पाई वह जमशेदपुर पूर्वी की जनता को क्या संभालेगी'

‘जो परिवार को नहीं संभाल पाई वह जमशेदपुर पूर्वी की जनता को क्या संभालेगी’

झारखंड
Share Now

झारखंड में चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमलावर है. जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार ने बीजेपी प्रत्याशी पूर्णिमा दास पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा जो अपने पति और अपने परिवार के सदस्यों को नहीं संभाल पाई वह जमशेदपुर पूर्वी की जनता को क्या सुरक्षा देगी. इस दौरान अजय कुमार ने रघुवर दास के बेटे के कारनामों की लंबी लिस्ट गिना दी.

रविवार को अजय कुमार ने सिदगोड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था. इस दौरान वो रघुवर दास और उनकी बहु पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा आकांक्षी विधायक पूर्णिमा दास के पति ललित दास ने पुरी रेलवे स्टेशन पर लग्जरी कारें नहीं भेजने पर राजभवन के अधिकारी बैकुंठ प्रधान के साथ मारपीट की. अजय कुमार ने इसे बैकुंठ प्रधान के अपमान को भारतीय वायुसेना और उसके जवानों का अपमान बताया और कहा यह बीजेपी का चरित्र है. इसके अलावा डॉ. अजय ने रघुवर दास के बेटे और भतीजे के कई कारनामे बताते हुए कहा कि रघुवर दास ने पूर्वी लोगों का जीवन नरक बना दिया है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *