रांची: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा रांची जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम ने पत्र जारी कर झारखण्ड छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय समिति का विस्तार किया। झारखण्ड छात्र मोर्चा रांची विश्वविद्यालय समिति अध्यक्ष अमन तिवारी और सचिव असद फेराज टिंकू ने संगठन के विस्तार के लिए झामुमो जिलाध्यक्ष को अनुशंसा पत्र दिया था, जिसे उन्होंने केन्द्रीय समिति से निर्देश प्राप्त कर जारी किया है। समिति में मदन उरांव, अमन ठाकुर, दीपशिखा कुमारी और अतिकुर रहमान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, संगठन सचिव मो० इरफान अहमद, अंकित कुमार महतो और स्मृति को बनाया गया है।
संयुक्त सचिव में बीरबल प्रजापति, कासिफ रज़ा और रौशन गाड़ी को बनाया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अमन तिवारी और असद फेराज टिंकू ने बधाई और उज्वल भविष्य की कामना की है ।साथ ही संगठन विस्तार के लिए झामुमो केन्द्रीय समिति और जिला समिति का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
