प्रधानमंत्री का दृढ़ संकल्प न खायेंगे…न खाने देंगे,भ्रष्टाचारियों की जगह जेल में.
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज ईडी की कार्रवाई में हुई दिल्ली के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
श्री मरांडी ने कहा कुछ दिनों पहले ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर राजनीतिक रोटी सेंकने वाले भ्रष्टाचार के आरोपों में लिप्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा उपस्थित होने के संदर्भ में 9 समन भेजे गए थे।
लेकिन रग रग में जिसके भ्रष्टाचार बसा हो, वो आखिर कैसे ईडी के प्रश्नों का सामना कर सकता है।
आज के घटनाक्रम से यह सिद्ध हो गया है कि हमारे देश की न्याय व्यवस्था किसी के सामने नतमस्तक नहीं होती, चाहे वह व्यक्ति कितने भी ऊंचे पद पर क्यों ना हो।
श्री मरांडी ने कहा कि 9 बार समन की अवहेलना करने के बाद, जब ईडी ने कार्रवाई की और गिरफ्तारी हुई, तो यह सिद्ध हो गया कि कानून के सामने सभी समान हैं।
‘न खायेंगे न खाने देंगे’ के दृढ़ संकल्प के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चुन चुनकर सभी भ्रष्टाचारियों को उनकी सही जगह (जेल) तक पहुंचाया जाएगा। मोदी जी के नेतृत्व में ये नया भारत है ,ये भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने वाला भारत है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
