रांची: झामुमो को छोड़ कर बीजेपी में शामिल होने वाली झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी और जामा विधायक सीता सोरेन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। केंद्र सरकार ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध करवाई है। अब उनकी सुरक्षा में 33 जवान तैनात रहेंगे। पहले उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त थी। भाजपा में शामिल होने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
ज्ञात हो कि झारखंड में 6 लोगों को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत 6 लोग अभी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा में हैं। सीता सोरेन को जेड कैटेगरी की सुरक्षा मिली है। झारखंड के 119 लोगों की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीता सोरेन को जेड कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया।
सीता सोरेन झारखंड के संताल परगना स्थित जामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। झामुमो के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
