रांची
Share Now

द जन सभा | डेस्क | रांची

थाना क्षेत्र के हुसीर रिंग रोड में बुधवार को दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कलाम अंसारी और साहिल के गुट के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलते ही कांके पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को थाना ले आई। इसके बाद दोनों ओर से मारपीट, रंगदारी, चैन छिनतई सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने मो. जफर इमाम उर्फ साहिल और सबीर उर्फ बाबू गिरफ्तार किया। वहीं, कांड संख्या 246/26 में कलाम अंसारी (35 वर्ष), आदिल अहमद (28 वर्ष) और मुजाहिद अंसारी (28 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हालांकि, दोनों गुटों के बीच विवाद की शुरुआत आखिर किस बात से हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मारपीट और रंगदारी के आरोपों के बीच विवाद की असली वजह क्या है, इसे लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटा रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में लगी है।

दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच अब पुलिस जांच पर सबकी नजर है। विवाद की जड़ क्या है, किस बात को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आए और मारपीट की नौबत क्यों आई, इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल, कांके पुलिस ने दोनों मामलों में पांच आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *