खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया उद्घाटन
रांची: भारतीय फुटबॉल के प्रतिष्ठित 135वें इंडियनऑयल डूरंड कप का रांची में भव्य आगाज हुआ। उद्घाटन समारोह में झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, खेल विभाग के सचिव मुकेश कुमार तथा खेल निदेशक छवि रंजन सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से टूर्नामेंट का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डूरंड कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का झारखंड में आयोजन राज्य के खेल विकास और फुटबॉल संस्कृति को नई पहचान देगा। रांची में इस आयोजन से खेल प्रेमियों को उच्चस्तरीय फुटबॉल मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी। मैच डिफेंडर एफसी एवं जमशेदपुर एफसी के बीच खेला गया


