झारखंड: उत्कल एक्सप्रेस में महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी पेंट्रीकार कर्मचारी गिरफ्तार

झारखंड: उत्कल एक्सप्रेस में महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी पेंट्रीकार कर्मचारी गिरफ्तार

रांची
Share Now

झारखंड में उत्कल एक्सप्रेस में दिव्यांग महिला के साथ पेंट्रीकार के कर्मचारी ने अप्राकृतिक यौनाचार के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की है. घटना के बाद आरोपी और पीड़िता से पूछताछ की जा रही है. घटना पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस की कोच संख्या एस-3 के शौचालय की है. आरोपी उत्तरप्रदेश के आगरा का रहने वाला है.

आरोपी ने महिला को दिखाया पोर्न वीडियो

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि महिला उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से अपने ससुराल लौट रही थी. जिस कोच में महिला थी उसी में चाईबासा की एक छात्रा सहित दो इंजीनियरिग छात्र भी था. सफर के दौरान दिव्यांग प्रमाणपत्र दिखाने पर टीटीई ने महिला को एस-3 कोच में रिक्त पड़े 23 नंबर लोअर बर्थ पर बैठने को कहा, वहीं महिला का बेटा ऊपर वाले बर्थ पर सो रहा था. महिला अपने बर्थ पर बैठी थी तभी वहा पेंट्रीकार में मेसर्स रूप केटरर्स प्रालि. दिल्ली में वेंडर का काम करने वाले रामजीत सिंह उस सीट पर बैठ गया. जहां उसने महिला से बातचीत शुरू की. इस दौरान उसने महिला को अश्लील वीडियो दिखाना शुरू किया. रात के करीब दो से तीन बजे जब ट्रेन कटक और जाजपुर के बीच दौड़ रही थी इस दौरान युवक उसे बहल-फुसलाकर शौचालय ले गया. जहां उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश. इस दौरान महिला चिखने लगी. महिला की आवाज सुनकर इंजीनियरिंग छात्रा एवं दो छात्र ने शौचालय का दरवाजा खोलने का प्रयास किया. दरवाजा खुलते ही युवक फरार हो गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी पेंट्रीकार वेंडर पोशाक पहनकर कुछ बेच रहा था तभी छात्रों ने उसे पकड़ लिया. और टीटीआई को इसकी जानकारी दी. सूचना पर चक्रधरपुर जीआरपी और आरपीएफ ने पीड़िता और आरोपी को चक्रधरपुर थाने ले गई. जहां महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद मामले में कार्रवाई की जा रही है. चक्रधरपुर जीआरपी थाने के प्रभारी सुहैल खान ने कहा कि घटना कटक और जाजपुर के बीच घटी है इसलिए केस को ट्रांसफर किया जाएगा.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *