झारखंड: लालपुर थाने में युवकों ने दारोगा को पीटा, वर्दी उतरवाने की दी धमकी

झारखंड: लालपुर थाने में युवकों ने दारोगा को पीटा, वर्दी उतरवाने की दी धमकी

झारखंड
Share Now

लोगों को सुरक्षा देन वाले भी अब सुरक्षित नहीं है. फिर किसपर विश्वास कर जनता न्याय की उम्मीद करें. देश के साथ झारखंड का भी कुछ ऐसा ही हाल है. जहां शुक्रवार देर रात थाने में घुसकर दो युवकों ने दारोगा अजय कुमार दास की पिटाई कर दी.यह वाक्या रांची के लालपुर थाने की है. हालांकि पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. इससे जुड़ा वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि जन सभा इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

कार में भाजपा का बोर्ड लगा था

पुलिस के मुताबिक एएसआई छह सितंबर की रात में गश्ती पर थे इसी बीच नंबर प्लेट के ऊपर भाजपा पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य का बोर्ड लगा सफेद रंग का कार तेजी से निकला तो न्यूक्लियस मॉल के पास के जांच के लिए पुलिसकर्मियों ने रुकवा दिया. पुलिसवालों ने जब चालक से कागजात मांगे तो वह अभद्र भाषा में बात करते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी. जिसपर पुलिसवाले ने दोनों युवकों को थाना ले गई. जहां दोनों युवकों ने हंगामा कर टेबल पर रखे कागजात फाड़ दिए, पुलिसकर्मी को वर्दी उतरवाने की धमकी दी, और अफसर पर हमला कर दिया. उसके सिर को दीवार में दे मारा. जिससे ओडी पदाधिकारी बूरी तरह घायल हो गए. इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों बदमाश रवि रंजन लकड़ा और विनोद लकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों युवक का किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है दोनों फर्जी तरीके से राजनीतिक दल का बोर्ड लगाकर रांची में घूम रहे थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *