रांची: गांधी जयंती के अवसर पर झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से काली मंदिर चौक, एमजी मार्ग स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में मेन रोड व्यवसायी समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, सादगी और सेवा के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है। व्यापारी और उद्यमी समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। उनकी जिम्मेदारी केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति दायित्वों का निर्वहन करना भी जरूरी है। गांधी जी के आदर्शों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से पूरी दुनिया को मानवता, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
इस अवसर पर महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा व पूजा ढाढा, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल व अमित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, अंचल किंगर, पवन शर्मा, विनय अग्रवाल, सदस्य साहित्य पवन, सुबोध जायसवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
