रांची: हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से 219वें श्री श्याम भंडारे का आयोजन किया गया। झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रसाद वितरण कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बाबा श्री श्याम के दरबार में पूजा-अर्चना कर झारखंड की खुशहाली और हरियाली की कामना की।

राज्यपाल ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर भक्तों से भर गया और हरमू रोड पर प्रसाद लेने के लिए लंबी कतारें लगीं। ‘खाटूनरेश की जय’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
भंडारे में पूरी, आलू-लौकी की सब्जी, बूंदी, भुजिया, केसरिया जलेबी, खीर, चूरमा और आइसक्रीम का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे का प्रसाद बरियातू स्थित वृद्धाश्रम भी भेजा गया। कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी समेत 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।
यह जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।
