सैमसंग ने गैलेक्सी जेड फोल्ड6 और जेड फ्लिप6 की प्री-बुकिंग शुरू की
रांची: इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने भारत में अपने छठी जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन – गैलेक्सी जेड फोल्ड6 और जेड फ्लिप6 के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ये स्मार्टफोन्स गैलेक्सी एआई के अगले अध्याय की शुरुआत करेंगे। नया गैलेक्सी जेड फोल्ड6 और जेड फ्लिप6 गैलेक्सी एआई को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है, जिससे उपभोक्ताओं को मोबाइल का अनूठा अनुभव मिलेगा। गैलेक्सी जेड फोल्ड6 और जेड फ्लिप6 की प्री-बुकिंग 10 जुलाई से सभी प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर शुरू हो गई है। सैमसंग.कॉम से गैलेक्सी जेड फोल्ड6 खरीदने वाले उपभोक्ताओं को दो विशेष रंगों – ब्लैक और व्हाइट में से चुनने का विकल्प मिलेगा। जबकि गैलेक्सी जेड फ्लिप6 तीन विशेष रंगों – ब्लैक, व्हाइट और पीच में उपलब्ध होगा। सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के अध्यक्ष और सीईओ जेबी पार्क ने कहा कि “सैमसंग अपनी छठी जनरेशन के फोल्डेबल स्मार्टफोन- गैलेक्सी जेड फोल्ड6 और जेड फ्लिप6 के साथ गैलेक्सी एआई के अगले अध्याय की शुरुआत करके खुश हैं। नए स्मार्टफोन कम्युनिकेशन, प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी में शानदार मोबाइल अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। एआई-आधारित कनेक्टेड गैलेक्सी इकोसिस्टम के साथ, हमारे नए प्रोडक्ट आपको सशक्त बनाएंगे और आपके जीवन को बेहतर बनाएंगे। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि गैलेक्सी जेड फोल्ड6 और जेड फ्लिप6 दोनों का उत्पादन हमारी नोएडा फैक्ट्री में किया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
