आदिवासी संगठनों का 21 जुलाई को मोरहाबादी में महाधरना

आदिवासी
Share Now

सामाजिक कार्यकर्ता सुरज टोप्पो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की आदिवासी जमीन बचाओं अभियान के बैनर तल्ले झारखंड राँची में आदिवासियों की धार्मिक, सामाजिक, सामुदायिक और निजि सभी तरह की जमीनों की लूट,खसौट,जबरन दखल कब्जा,जमीन माफिया,बिल्डर बिचौलिया-दलालों से राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत करके दस्तावेजों में हेराफेरी, राज्य भर पुलिस प्रशासन जमीन माफिया गठजोड़ का दबदबा से तंगहाल/परेशान, पीड़ित हजारों लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री, मंत्री,अधिकारियों को दिये गए आवेदन/शिकायत के बावजूद किसी प्रकार का कारवाई नही होने पर आक्रोशित पूरे राज्य के आदिवासी 21 जुलाई को मोरहाबादी,रांची में एक दिवसीय महाधरना का कार्यक्रम होगा। इसकी तैयारी की जानकारी देते हुए आदिवासी जमीन बचाओ अभियान के सुरज टोप्पो ने बताया कि रांची शहर और रांची ग्रामीण में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत कांके,ओरमांझी, नामकुम,अनगड़ा,रातु,नगड़ी और रांची शहर के आदिवासी मुहल्लों में जन सम्पर्क और बैठकों का दौर जारी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी हेमंत सोरेन सरकार संज्ञान नही लेती है तो इन्ही मुद्दों को लेकर आगे मुख्यमंत्री आवास घेराव भी घेराव किया जाएगा।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *