झारखंड में सियासी हलचल के बीच सीएम हेमंत सोरेन के प्रस्तावक रहे मंडल मुर्मू बीजेपी में शामिल हो गए है. सीएम हेमंत ने उन्हें नामांकन के दौरान उन्हें अपना प्रस्तावक बनाया था ऐसे में झामुमो से बगावत करना उन्हें बड़ा झटका दे गया है. जिसपर झामुमो का रियक्शन सामने आया है. झामुमो नेता मनोज पांडेय ने कहा कि एक दलाल किस्म के सांसद लगे हुए थे हेमंत सोरेन के नामांकन कैंसिल कराने के लिए. इसके लिए बड़ी साजिश भी रची गई, लेकिन मौका रहते हमें सूचना मिल गई. हमलोगों ने डैमेज कंट्रोल कर लिया. इससे भाजपा की कमजोरी दिखती है। भाजपा जिसे राजनीतिक रूप से हरा नहीं पाती उनके खिलाफ ऐसी साजिश करती है। लेकिन हेमंत सोरेन ने लड़ना कबूल किया, झुकना नहीं
मनोज पांडेय ने आगे कहा अपने नेता के अपमान का बदला लेने के लिए झारखंड की जनता तैयार है. इनके पास (भाजपा) धनबल हो सकता है। लेकिन लोकतंत्र को खरीद लेंगे क्या?. इनकी इस हरकत के बाद झारखंड की जनता एकजुट हो गई है. एक-दो लोग होते हैं जो पथभ्रष्ट हो जाते हैं, पैसे के सामने बिक जाते हैं। वह जाल में फंस गए हैं। इसपर मुझे अफसोस है
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
