झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर चार जनवरी को पीएम मोद गढ़वा में बड़े जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने भाषण की शुरूआत भोजपुरी में की. मोदी ने कहा शहीद निलांबर पितांबर के पावन भूमि पर रउआ सबके राम राम, ठीक-ठाक बा न. आपने कुछ महीने पहले दिल्ली में लगातार तीसरी बार भाजपा एनडीए सरकार बनाई. अब झारखंड में विधानसभा का चुनाव है. आप सभी को मिलकर यहां भाजपा-एनडीए के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनानी है. इसके साथ ही उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए उनसे पूछा कि क्या वो डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए हर बूथ में जाकर काम करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि झारखंड में अब एक ही गुंज है रोटी-बेटी-माटी की पुकार.
‘झारखंड और देश के लिए महत्वपूर्ण है आने वाला 25 साल’
पीएम मोदी ने कहा इस समय छठ के महापर्व का उत्साह चारों तरफ दिख रहा है छठी मंईयां की उपासना करने वालों को मैं शुभकामनाएं देता हूं. झारखंड का ये चुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब पूरा देश आजादी के 100 साल मनाने वाला है.ऐसे में विकसित होने का संकल्प लेकर पूरा देश आगे बढ़ रहा है. आने वाले 25 साल देश और झारखंड के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. आजादी के 100 वर्ष पूरा होगा. झारखंड भी 50 वर्ष का होगा. झारखंड की गठबंधन सरकार पर हमालवर होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड के लोगों का सम्मान किया है. उन्हें उनका हक दिलाकर. लेकिन कुछ लोग कहते थे कि हमारी छाती पर झारखंड बनेगा. अब जब झारखंड बन गया तो यहां के कुछ नेता उनकी गोद में जाकर बैठ गए हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
