राजधानी रांची की नगरीय सुविधाओं में सुधार हो:रांची सिटीजन फोरम

झारखंड रांची
Share Now


रांची: रांची सिटीजन फोरम के पदाधिकारी की एक महत्वपूर्ण बैठक अपर बाजार स्थित लालजी हिरजी रोड़ स्थित मानसरोवर बिल्डिंग में अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला की अध्यक्षता में हुई, जिसमें फोरम के विगत कार्यों की समीक्षा करते हुए रांची की वर्तमान नारकीय स्थिति पर चर्चा की गई कि कैसे रांची के विभिन्न वार्डों में जल-जमाव से आम जनमानस काफी परेशान है, लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों में गंदा पानी घुस जा रहा है, नालियां पूर्ण रूप से साफ नहीं है, जिसके कारण ड्रेनेज व्यवस्था पूर्ण रूप से चौपट हो गया है और बरसात के साथ नाली का कचरा सड़कों पर बह रहा है, और सड़कों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है। कनेक्टिंग गालियां तो इतना टूट गया है कि वहां अक्सर एक्सीडेंट होने लगा है तथा राजधानी की स्ट्रीट लाइट और सीसीटीवी तथा ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। कई जगहों पर अंधकार होने से अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इन सब समस्याओं को देखते हुए रांची सिटीजन फोरम ने रांची के सभी 53 वार्ड अंतर्गत अपने फोरम का वार्ड समिति के गठन करने का निर्णय लिया है, जिससे रांची के सभी 53 वार्ड की समस्याएं फोरम के पास आ सके और फोरम उन पर चर्चा और संवाद स्थापित करके नागरिकों के बीच समाधान हेतु व्यापक जागरूकता लाने का कार्य कर सके, चूंकि आने वाला समय विभिन्न पर्व-त्यौहार और विधानसभा चुनाव का है और राजधानी रांची में 24 जिला के साथ साथ बाहर से लोगों का आना-जाना अभी बढ़ने वाला है, और राजधानी रांची पूरे झारखंड का नाक है, अगर इसकी ही यह अव्यवस्था रहेगी तो पूरे राज्य सहित देश में हमारे झारखंड की बदनामी होगी।


इसलिए रांची सिटीजन फोरम सभी 53 वार्ड के कर्मठ, ईमानदार और लगनशील वैसे नागरिकों को अपने से जुड़ने हेतु आमंत्रित करती है, जो निष्पक्षता के साथ निस्वार्थ भाव से रांची में अपने-अपने वार्ड के बेहतरी के लिए व्यापक जनहित में कार्य करना चाहते हैं।

इसके लिए फोरम से जुड़ने हेतु आप सीधे फोरम के अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला को उनके व्हाट्सएप्प नंबर 8002830808 में संपर्क कर सकते हैं, ताकि आपको फोरम के साथ जोड़ा जा सके और इन्हीं सक्रिय नागरिकों के बीच से रांची सिटीजन फोरम की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
उक्त बैठक में फोरम के उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह और रेणुका तिवारी, सचिव सुशील कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष बिनोद बेगवानी जैन, संयुक्त सचिव सुशील शर्मा सम्मिलित हुए।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *