हनुमान चालीसा से गूंजा एक्सपो परिसर, योग और फैशन शो ने मोहा मन

कारोबार झारखंड झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now

रांची: मोरहाबादी मैदान में चल रहे जेसीआई के ‘एक्सपो उत्सव 2026’ में सोमवार का दिन धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोरंजक गतिविधियों से खास रहा। एक्सपो परिसर में स्वामी सहजानंद ब्रिड्जफोर्ड स्कूल के करीब 100 बच्चों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। बच्चों की प्रस्तुति ने मेले में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। सात दिवसीय यह व्यापार मेला सात अक्टूबर तक चलेगा और इस वर्ष इसका 29वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है।


सोमवार को सिटी डीएसपी केवी रमन ने भी एक्सपो का भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का जायजा लेने के साथ जेसीआई के युवा सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत, टीमवर्क और समर्पण जरूरी है। जेसीआई सदस्यों के प्रयास की सराहना करते हुए उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्हें दुपट्टा और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

140 प्रतिभागियों ने लिया योग प्रतियोगिता में हिस्सा

एक्सपो परिसर में योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 140 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की संयोजक जेसीरेट रुचिका जैन और जेसीरेट अंकिता अग्रवाल रहीं। वहीं ‘बुटिक्स एक्सपो फैशन शो’ में 23 मॉडलों ने रांची के छह प्रमुख डिजाइनरों के परिधानों का प्रदर्शन किया। फैशन शो की संयोजक जेसीरेट मधु मोदी, जेसीरेट जसलीन कौर, जेसीरेट रुचिका मोदी और जेसी राहुल सिंघानिया रहे।


एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया कि एक्सपो में देश के विभिन्न शहरों से करीब 400 वातानुकूलित स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें बड़े ब्रांड, स्टार्टअप, ऑटोमोबाइल, ड्राई फ्रूट्स समेत कई तरह के उत्पाद उपलब्ध हैं। महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए अलग से पिंक हैंगर बनाया गया है। बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।


अपोलो क्लिनिक, रांची की ओर से एक्सपो परिसर में दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें फिजिशियन, दंत, ईएनटी और आहार विशेषज्ञों ने लोगों को परामर्श दिया। शिविर में डॉ. सूचित सिन्हा, डॉ. रवि रोशन, डॉ. निभा निहारिका और डॉ. जयंती ने सेवाएं दीं।


एक्सपो में भजन जैमिंग का आयोजन आज

मंगलवार को एक्सपो में भजन जैमिंग का आयोजन होगा, जिसमें बाहर से आए कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। एक्सपो में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीयन और प्रवेश टिकट की बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।
एक्सपो उत्सव 2026 के प्रिंसिपल स्पॉन्सर पंचरत्न स्काईलाइन हैं। टैंगो, अल्पाइन और गृहस्थी पावर्ड बाय पार्टनर हैं। आयोजन में शहर के कई बड़े ब्रांड विभिन्न श्रेणियों में सहयोगी के रूप में जुड़े हैं। जेसीआई अध्यक्ष जेसी अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल समेत पूरी आयोजन टीम एक्सपो को सफल बनाने में जुटी है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान ने दी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *