आरोग्य भवन में दो दिवसीय वन सब्जी बाजार आठ और नौ अक्टूबर को

रांची
Share Now

जनजातीय उत्पादों को मिलेगा बाजार

रांची: वनवासी कल्याण केन्द्र, रांची महानगर की ओर से आठ एवं नौ अक्टूबर 2026 को आरोग्य भवन, बरियातू में दो दिवसीय ‘वन सब्जी बाजार’ का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी मंगलवार को रांची प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में रांची महानगर समिति के संरक्षक जगलाल पाहन, अध्यक्ष डॉ विजय राज और सचिव प्रतीक भदानी ने  दी।

उन्होंने बताया कि आठ अक्टूबर को दोपहर दो बजे वन सब्जी बाजार का उद्घाटन होगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, विशेष अतिथि ग्राम विकास टोली सदस्य (अखिल भारतीय) सिद्धिनाथ सिंह तथा विशिष्ट अतिथि रांची की मेयर रोशनी खलखो उपस्थित रहेंगी।

वहीं नौ अक्टूबर को शाम पांच बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि रांची के सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत कुमार तथा मुख्य वक्ता उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल अकान्त उपस्थित रहेंगे।



आयोजकों ने बताया कि वन सब्जी बाजार का उद्देश्य जनजातीय समाज द्वारा संरक्षित वन संपदा, पौष्टिक वन सब्जियों, औषधीय जड़ी-बूटियों, कंद-मूल, फल और अन्य वन उत्पादों को आम लोगों तक पहुंचाना है। इसके साथ ही जनजातीय परिवारों और स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराकर उनकी आजीविका को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज का जीवन सदियों से प्रकृति और वन संपदा से जुड़ा रहा है। वन आधारित उत्पाद उनके भोजन, स्वास्थ्य और आजीविका का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ‘वन सब्जी बाजार’ के माध्यम से पारंपरिक ज्ञान, प्राकृतिक संपदा, स्वस्थ जीवनशैली, जनजातीय संस्कृति और ग्राम स्वावलंबन को समाज से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *