झारखंड समृद्ध लेकिन पिछड़ापन अधिक : अनुपम मिश्रा

झारखंड रांची
Share Now


रांची: राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने समाजसेवी चंदन मिश्र ने मुलाकात कर झारखंड के मौजूदा  राजनीतिक परिस्थिति पर चर्चा की। अनुपम मिश्रा झारखंड में संगठन विस्तार , आगामी विधानसभा चुनाव व राज्य की स्थानीय समस्याओं को लेकर रांची पहुंचे हैं। रांची के राज्य अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं से भेंट व संवाद करने के पश्चात प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य के समृद्ध खनिज संसाधनों के बाद भी यहां की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे में घोर पिछड़ापन देखा जा सकता है। शासन और प्रशासन में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार व अक्षमता का बोलबाला है। बेतहाशा बेरोज़गारी,बदहाल स्वास्थ्य सेवाएँ ऊपर से राजनीतिक अस्थिरता जैसी विकट समस्या झारखंड के समग्र विकास के मार्ग में सबसे बड़ा अवरोध है।

राष्ट्रीय लोक दल इन सभी अवरोधों व चुनौतियों के समग्र समाधान के लिए एक संगठित दृष्टिकोण के साथ जनता के मध्य जाएगा ताकि प्रदेश की जनता अपने संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए समृद्धि के मार्ग पर बढ़ सके। झारखंड की बेहतरी स्थानीय जनता के हाथ में है। उन्हें सजग रहना होगा ताकि उनके अधिकारों पर कोई और डाका ने डाल सके। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद लाला प्रदेश महासचिव प्रदीप सिंह महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष माया देवी सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *