खान सर के कोचिंग सेंटर पर जांच करने पहुंची टीम, कोचिंग सेंटर पर लगा था ताला!

रांची
Share Now

बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से सामने आ रही है. जहां खान सर की कोचिंग में अब ताला लटक गया है. बता दें कि दिल्ली के राजेन्द्र नगर के कोचिंग में हुई घटना के बाद बीते दिनों पटना के SDM श्रीकांत कुंडलिक खांडेकर ने दल-बल के साथ कई कोचिंग के मानक की जांच की थी. इसी कड़ी में खान सर के GS रिसर्च सेंटर में भी जिला प्रशासन की टीम पहुंची थी. मिली जानकारी के अनुसार खान सर ने SDM से कोचिंग के सभी दस्तावेज देने के लिए समय मांगा और आज बुधवार को सभी दस्तावेज दिखाने की बात कही. आपकों बता दें कि लगातार जिला प्रशासन के द्वारा कोचिंग संस्थानों में मानकों की जांच की जा रही है. मंगलवार के दिन चर्चित खान सर के भिखना पहाड़ी इलाके के कोचिंग में जिला प्रशासन की टीम ने पड़ताल की थी और आज बोरिंग रोड में खान सर ने अचानक कोचिंग में छुट्टी की घोषणा कर दी है, गेट पर ताला लटक रहा है. गार्ड को भी विशेष जानकारी नहीं है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *