झारखंड कैडर के आईपीएस रंजीत कुमार प्रसाद का बुधवार सुबह निधन हो गया. उन्होंने सैम्फोर्ड अस्पताल में सुबह 3:05 बजे अंतिम सांस ली. इससे पहले रात में उनके बॉडीगार्ड रंजीत कुमार प्रसाद सैम्फोर्ड अस्पताल पहुंचे. इमरजेंसी वार्ड में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया. ऑक्सीजन की कमी के कारण डॉक्टर की टीम उनका ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने की कोशिश कर रही थी. लेकिन, डॉक्टरों की टीम उन्हें बचा नहीं सकी. प्राप्त जानकारी के अनुसार आईपीएस रंजीत कुमार प्रसाद के निधन की सूचना मिलने के बाद डीआईजी नौशाद आलम, एसएसपी, रांची चंदन कुमार सिन्हा, रिटायर आईपीएस हेमंत टोप्पो, रिटायर आईपीएस मदन मोहन लाल, एसीबी डीआईजी शैलेन्द्र कुमार बर्णवाल समेत कई लोग पहुंच रहे है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
