JPSC FRO Recruitment 2024: झारखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षण और फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है. बता दे की आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त 2024 तक है. जो भी युवा वन विभाग में सरकारी nauri करना चाहते हैं वे JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. बता दे कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 248 पदों को भरा जाएगा.
शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कृषि, कृषि इंजीनियरिंग, पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, वानिकी, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी, प्राणी विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान या संबंधित विषयों में ग्रैजुएशन की डिग्री होनी चाहिए या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, मैकेनिकल, केमिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा (Age Limit)
बता दे कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जनरल ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष होनी चाहिए. वही एसटीएससी वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क (Application Fee)
फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्क के उम्मीदवारों को 600 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा. वही एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 150 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा.
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट jpsc.gov.in. पर जाएं
अब Jharkhand JPSC ACF & FRO Recruitment 2024 के लिंक पर जाएं
इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें
अब आवेदन फॉर्म को भरें
मांगे गए इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट अपलोड करें
फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें
अंत में फॉर्म की एक कॉपी अपने पास रख लें
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
