बिहार झारखंड में रिलायंस जियो ने जून में जोड़े 1.33 लाख नये मोबाइल ग्राहक

कारोबार झारखंड रांची
Share Now

ट्राई रिपोर्ट में एयरटेल को भी बढ़त, बीएसएनएल और वोडा-आइडिया को झटका

रांची: ट्राई ने जून 2024 का कंज्यूमर मार्केट शेयर के आंकड़े जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में टॉप पर कायम है। नंबर टू टेलीकॉम ऑपरेटर एयरटेल ने भी नए ग्राहकों को जोड़ा है जबकि बीएसएनएल समेत वोडा आइडिया को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है।

जून 2024 में बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ने रिकार्ड 01.33 लाख नए ग्राहकों
को जोड़ा है। मई 2024 में जियो के पास 04 करोड़ 16 लाख 87 हजार 594 ग्राहक थे जो जून में बढ़कर 04 करोड़ 18 लाख 20 हजार 105 हो गए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते जून महीने में भारती एयरटेल ने भी नए ग्राहकों को जोड़ा है। मई 2024 में एयरटेल के पास 04 करोड़ 14 लाख 74 हजार 249 ग्राहक थे जो जून में बढ़कर 04 करोड़ 14 लाख 85 हजार 026 हो गए हैं।

ट्राई रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेल्कम सर्किल में वोडा-आइडिया को जून महीने में 62415 मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। मई 2024 में वोडा-आइडिया के पास 77 लाख 13 हजार 573 ग्राहक थे जो मई में घटकर 76 लाख 51 हजार 158 रह गए हैं।

मई की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल ने भी बिहार सर्किल में 54 हजार 727 ग्राहकों को खोया है। मई में बीएसएनएल के पास 52 लाख 56 हजार 069 ग्राहक थे जो जून में घटकर 52 लाख 01 हजार 342 रह गए हैं।

मई की ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में जून 2024 में 26 हजार 146 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं।

बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाए हुए है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *