रांची: अजियो पर पहले से उपलब्ध ब्यूटी प्रोडक्ट्स का दायरा बड़ा करते हुए रिलायंस रिटेल ने ‘अजियो ब्यूटी’ लॉन्च किया है। इस नए ब्यूटी डेस्टिनेशन पर ग्राहकों को 1,500 से अधिक भारतीय और अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर, फ्रेगरेंस और पर्सनल केयर उत्पाद एक ही जगह मिलेंगे।
अजियो ब्यूटी पर स्किनकेयर, मेकअप, हेयरकेयर, फ्रेगरेंस, बाथ एंड बॉडी, पर्सनल केयर और ब्यूटी एक्सेसरीज की विस्तृत रेंज उपलब्ध होगी। इसमें रोजमर्रा के किफायती उत्पादों से लेकर प्रीमियम और लग्जरी ब्रांड्स तक शामिल होंगे। कंपनी के मुताबिक इन उत्पादों की डिलीवरी देशभर के 19,000 से अधिक पिन कोड पर की जाएगी। चुनिंदा शहरों में ‘अजियो रश’ के जरिए तेज डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी।
इस नए प्लेटफॉर्म के लिए रिलायंस रिटेल ने अपने ओम्नीचैनल ब्यूटी प्लेटफॉर्म ‘टीरा’ की विशेषज्ञता को अजियो की डिजिटल पहुंच के साथ जोड़ा है। प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को नए ब्यूटी ट्रेंड्स, अलग-अलग जरूरतों के अनुरूप रूटीन, इंग्रीडिएंट आधारित जानकारी और व्यक्तिगत पसंद के अनुसार सुझाव भी दिए जाएंगे।
अजियो के प्रवक्ता ने कहा कि फैशन और ब्यूटी तेजी से एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। ग्राहक अपनी व्यक्तिगत शैली को कपड़ों के साथ मेकअप, स्किनकेयर और दूसरे ब्यूटी उत्पादों के जरिए भी व्यक्त करना चाहते हैं। अजियो ब्यूटी इसी बदलती जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
रिलायंस रिटेल का कहना है कि इस लॉन्च से ग्राहकों को फैशन और ब्यूटी की खरीदारी एक ही प्लेटफॉर्म पर अधिक विकल्पों, तेज डिलीवरी और सहज अनुभव के साथ मिल सकेगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
