AI अब मनोरंजन के लिए वह कर रहा है, जो 100 साल पहले साइलेंट कैमरा ने किया
5G पर निर्मित हमारे विश्व स्तरीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को जल्द ही 6G तक बढ़ाया जाएगा
मुंबई/रांची: रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि भारत को मीडिया और मनोरंजन उद्योग का ग्लोबल हब बनने से कोई नहीं रोक सकता। अपने कंटेंट, जनसंख्या और टेक्नोलॉजी के दम पर भारत जल्द ही इस उद्योग पर राज करेगा। मुकेश अंबानी मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हो रहे वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 में बोल रहे थे।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि “AI अब मनोरंजन के लिए वह कर रहा है, जो 100 साल पहले साइलेंट कैमरा ने किया था और वो भी उससे लाखों गुना बेहतर। दुनिया की 1.4 अरब आबादी वाला यह देश, 5 हजार सालों से कहानियां कहते-सुनते आया है। कंटेंट और आबादी के बाद भारत की तीसरी बड़ी ताकत टेक्नोलॉजी है, भारत में 1.2 बिलियन मोबाइल फोन उपभोक्ता का मतलब है 1.2 बिलियन स्क्रीन, जिन का उपयोग मनोरंजन के लिये किया जा सकता है। जियो ने हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा को किफायती बनाकर भारत की डिजिटल और मनोरंजन क्रांति में अग्रणी योगदान दिया है। 5G पर निर्मित हमारे विश्व स्तरीय डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को जल्द ही 6G तक बढ़ाया जाएगा।“
मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि “हमने वैश्विक स्तर पर एंटरटेनमेंट के दिग्गजों की बराबरी करने और उनसे आगे निकलने की महत्वाकांक्षा के साथ जियोहॉट की शुरुआत की है। यह भारत और विदेश की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करेगा। हमने दर्शकों की संख्या के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, आईपी स्ट्रीमिंग में क्रांति ला दी है, तथा इमर्सिव, बहुभाषी, इंटरैक्टिव खेल देखने-दिखाने के वैश्विक मानकों को भी बदल दिया है। और यह तो बस शुरुआत है। डिज्नी के साथ जियो की साझेदारी डिजिटल स्टोरी-टेलिंग में एक नए युग की शुरुआत है।“
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
