एनडीए में सीट बंटवारे से नाखुश जदयू, तालमेल को लेकर बातचीत अब भी जारी

एनडीए में सीट बंटवारे से नाखुश जदयू, तालमेल को लेकर बातचीत अब भी जारी

झारखंड
Share Now

लंबी जदोजहद के बाद आखिरकार एनडीए ने सीट बंटवारे की घोषणा की और सीट बंटवारें को लेाकर अपनी स्थिति स्पष्ट की. मुख्य रूप से भाजपा और आजसू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारें पर अपनी बात रखी. सीट शेयरिंग पर जो फॉर्मूला एनडीए की ओर से रखा गया है उसमें-

आजसू को 10 सीटें मिली है जिसमें
सिल्ली
जुगसलाई
गोमिया
रामगढ़
लोहरदगा
पाकुड़
ईचागढ़
मांडू
डुमरी
मनोहरपुर

जदयू दो और लोजपा एक सीट पर लड़ेगी चुनाव

जदयू को दो सीटें मिली है जिसमें जमशेदपुर पश्चिमी और तमाड़ शामिल है.

लोजपा(रा) को एक सीट चतरा मिली है. बाकि के बचे 68 सीट पर बीजेपी चुनाव लड़ेगी. इनसब के बीच एकबार फिर से सीट शेयरिंग के इस फॉर्मूले पर हंगामा खड़ा करने की आशंका जताई जा रही है. क्योंकि लोजपा और जदयू सीट शेयरिंग के इस फॉर्मूले से नाराज बताए जा रहे हैं.यही वजह है कि शुक्रवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों दलों के कई प्रतिनिधि मौजूद नहीं थे. जदयू की ओर से अधिकारिक रूप से बयान भी नहीं आया है लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि जदयू का शीर्ष नेतृत्व दो सीटों से संतुष्ट नहीं है.

दो सीटों के अलावा जजदयू की नजर कुछ और सीटों पर थी जहां प्रदेश के नेता और कार्यकर्ता चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में थे लेकिन जो फॉर्मूला जदयू की ओर से तय किया गया है उससे जदयू के खेमे में नाराजगी बढ़ सकती है. बता दें कि अगले वर्ष की शुरूवात में बिहार में विधानसभआ चुनाव होने वाला है ऐसी स्थिति में जदयू और बीजेपी के बीच खटास की स्थिति आ सकती है.े

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *