राष्ट्रीय खेलों में रिलायंस फाउंडेशन के 50 से अधिक एथलीट मैदान में उतरेंगे

खेल झारखंड रांची
Share Now

देहरादून/रांची: उत्तराखंड में हो रहे राष्ट्रीय खेलों के 38वें संस्करण में रिलायंस फाउंडेशन से जुड़े 50 से अधिक एथलीट भाग लेंगे। एथलेटिक्स, मुक्केबाजी, बैडमिंटन, शूटिंग, जूडो, भारोत्तोलन, कुश्ती और टेबल टेनिस सहित आठ खेल प्रतियोगिताओं में फाउंडेशन के एथलिट पदक जीतने की कोशिश करेंगे। 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित होने वाले इन खेलों में कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है।

रिलायंस फाउंडेशन से जुड़ी हुई और टोक्यो ओलंपिक की पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार किसी प्रतिस्पर्धा में भाग ले रही हैं। उनके साथ उभरती हुई जूडो सनसनी हिमांशी टोकस भी पदक की रेस में होंगी। जिन्होंने हाल ही में अफ्रीकी कप में शानदार जीत हासिल की थी। वे वर्ल्ड जूनियर रैंकिंग में शीर्ष 5 में पहुँच गई हैं।

एथलेटिक्स इवेंट में रिलायंस फाउंडेशन के कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भाग लेंगे, जिनमें ज्योति याराजी (100 मीटर बाधा दौड़), तेजस शिरसे (110 मीटर बाधा दौड़), मणिकांता होबलीधर (100 मीटर), अमलान बोरगोहेन (200 मीटर) और रोजी मीना पॉलराज (पोल वॉल्ट) शामिल हैं। अनिमेष कुजूर (2024 में भारत के सबसे तेज धावक), डीएम जयराम, बापी हंसदा और साक्षी चव्हाण जैसे उभरते सितारों का प्रदर्शन भी देखने लायक होगा।

एथलेटिक्स दल के बारे में बात करते हुए, रिलायंस फाउंडेशन के एथलेटिक्स डायरेक्टर जेम्स हिलियर ने कहा, “हम राष्ट्रीय खेलों को लेकर वाकई उत्साहित हैं। यह हमारे एथलीटों के लिए अपनी फिटनेस को जांचने और वे कितनी अच्छी तरह से प्रशिक्षण ले रहे हैं, इसका आकलन करने का एक मौका है हमें उम्मीद है कि हमारे एथलीट, काफी पदक जीतेंगे। यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण वर्ष है क्योंकि हमारे अधिकांश एथलीट 2025 में एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे हैं।”

बैडमिंटन में, अनुपमा उपाध्याय, उन्नति हुड्डा और श्रीयांशी वलीशेट्टी की तिकड़ी महिला एकल खिताब के लिए दावेदारी पेश करेगी। टेबल टेनिस के दिग्गज जी साथियान पुरुष एकल स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करेंगे। शूटिंग में डबल एशियन गेम्स मेडलिस्ट पलक गुलिया (10 मीटर एयर पिस्टल) और मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन आशी चौकसे (10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन) पदक की दौड़ में शामिल हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *