जियो की छलांग, बाकी कंपनियों से कई गुना आगे

कारोबार झारखंड रांची
Share Now


मार्च में जुड़े कुल नए ग्राहकों में से 74% से अधिक ने चुना जियो

रांची: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) द्वारा मार्च 2025 के लिए जारी की गई मासिक सब्सक्रिप्शन रिपोर्ट में एक बार फिर से जियो ने अपनी मज़बूत पकड़ साबित की है। देश की टेलीकॉम इंडस्ट्री में जियो ने न केवल सबसे ज़्यादा नए सब्सक्राइबर जोड़े, बल्कि लगभग हर श्रेणी में बाकी कंपनियों को कड़ी टक्कर दी।

मार्च महीने में इंडस्ट्री में कुल 29.3 लाख नए ग्राहक जुड़े, जिनमें से अकेले जियो ने 21.7 लाख ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा। यह आंकड़ा कुल नए सब्सक्रिप्शन का 74% से भी अधिक है, जिससे साफ होता है कि जियो ग्रोथ का मुख्य इंजन बना हुआ है। जियो की यह ग्रोथ एयरटेल के मुकाबले लगभग दोगुनी रही — चाहे वो वायरलेस हो, वायरलाइन हो, एक्टिव सब्सक्राइबर्स  हों या 5G एयरफाइबर।

एक्टिव ग्राहकों यानी वीएलआर के मामले में भी जियो ने बाज़ी मारी। मार्च 2025 में इंडस्ट्री में जुड़ने वाले एक्टिव ग्राहकों में से 86% से भी ज़्यादा यानी 50.3 लाख ग्राहक जियो के साथ जुड़े। सबसे तेज़ी से बढ़ते सेगमेंट 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफ़डबल्यूए) में भी जियो का दबदबा बरकरार है। इस कैटेगरी में जियो के पास 82% से अधिक मार्केट शेयर है, और मार्च 2025 तक इसके कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 55.7 लाख तक पहुँच चुकी है।

ये आँकड़े इस बात का सबूत हैं कि जियो न केवल टेक्नोलॉजी में लीड कर रहा है, बल्कि ग्राहक जुड़ाव और विश्वसनीयता के मामले में भी सबसे आगे है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *