बिहार झारखंड में रिलायंस जियो का जलवा, जोड़े 3.70 लाख नये मोबाइल ग्राहक

कारोबार झारखंड न्यूज़ रांची
Share Now


एयरटेल और वोडा आइडिया को भी बढ़त, बीएसएनएल को लगा झटका


रांची: ट्राई ने मार्च 2025 का कंज्यूमर मार्केट शेयर का आंकड़ा जारी कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में टॉप पर है। भारती एयरटेल समेत वोडा आइडिया को भी बढ़त मिली है जबकि पब्लिक सेक्टर के बीएसएनएल को अपने मौजूदा ग्राहकों को खोना पड़ा है। मार्च 2025 में बिहार टेल्कम सर्किल में रिलायंस जियो ने रिकार्ड 03.70 लाख नए ग्राहकों को जोड़ा है। फरबरी 2025 में जियो के पास 04 करोड़ 13 लाख 61 हजार 261 ग्राहक थे जो मार्च में बढ़कर 04 करोड़ 17 लाख 30 हजार 845 हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते मार्च महीने में एयरटेल को भी 02.01 लाख नए ग्राहकों को जोड़ने के मामले में बढ़त मिली है। फरबरी 2025 में एयरटेल के पास 04 करोड़ 08 लाख 95 हजार 126 ग्राहक थे जो मार्च में बढ़कर 04 करोड़ 10 लाख 96 हजार 191 हो गया है।

ट्राई रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेल्कम सर्किल में  वोडा-आइडिया को भी बीते मार्च महीने में 70 हजार 808 नए ग्राहकों की बढ़त मिली है। फरबरी 2025 में वोडा-आइडिया के पास 76 लाख 56 हजार 740 ग्राहक थे जो मार्च में बढ़कर 77 लाख 27 हजार 548 हो गया है।

मार्च 2025 की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि पब्लिक सेक्टर की बीएसएनएल को एकबार फिर झटका लगा है। बीएसएनएल ने बिहार सर्किल में 10 हजार 557 मौजूदा ग्राहकों को खोया है। फरबरी 2025 में बीएसएनएल के पास 57 लाख 82 हजार 332 ग्राहक थे जो मार्च में घटकर 57 लाख 71 हजार 775 रह गया है।

मार्च की ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बिहार टेल्कम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में 06 लाख 30 हजार 900 नए उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं। इस सकल बढ़त के साथ ही बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 57.23 फीसदी है जो देशभर में सबसे कम है।

ट्राई रिपोर्ट में जारी 5जी एफडब्लूए के आंकड़े बताते हैं कि इस सेगमेंट में रिलायंस जियो का 93 फीसदी मार्केट शेयर है जबकि एयरटेल के पास महज 07 फीसदी। जाहिर है मोबाइल टेली डेंसिटी में पिछड़ने के बावजूद बिहार झारखंड 5जी फिक्स वायरलेश एक्सेस सेगमेंट में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और मध्यप्रदेश समेत कई दूसरे टेलकम सर्किल से आगे है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *