JSSC परीक्षा में गड़बड़ी

JSSC परीक्षा में गड़बड़ी, 21 अभ्यर्थियों की सूची के साथ दो गिरफ्तार

झारखंड
Share Now

झारखंड में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा JSSC प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया. परीक्षा में किसी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए राज्य सरकार ने 20 और 21 सितंबर को एग्जाम टाइम में इंटरनेट की सेवा बंद कर दी थी. इसके बावजूद भी गड़बड़ी की बात सामने आ रही है. झारखंड पुलिस ने धनबाद से दो युवकों को गिरफ्तार किया है दोनों युवक के पास से 21 अभ्यर्थियों की सूची बरामद हुई है जिसमें उनके नाम और रोल नंबर लिखा है. दोनों युवक को झरिया के एक होटल से हिरासत में लिया गया है.

धनबाद के पुलिस अधीक्षक ह्रदीप पी जनार्दनन ने कहा कि दोनों युवक के बाद से तीन फोन, तीन एटीएम कार्ड, एक खाली चेक और 21 अभ्यर्थियों की सूची मिली है. जिसमें अभ्यर्थियों के नाम और रोल नंबर शामिल है दोनों युवक में एक बिहार के जहानाबाद जिले के रहने वाले है और दूसरा झारखंड के गोमिया का रहने वाला है. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है कि क्या वो किसी परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले थे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *